1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Yashasvi Jaiswal : इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी का तूफानी अर्धशतक, पहले दिन खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 119/1

Yashasvi Jaiswal : इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी का तूफानी अर्धशतक, पहले दिन खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 119/1

IND vs ENG 1st Test, Live Cricket Score : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने पहली पारी में एक विकेट नुकसान पर 119 बना लिया है। टीम अभी भी इंग्लैंड से 127 रन पीछे हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 76 रन और शुबमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG 1st Test, Live Cricket Score : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने पहली पारी में एक विकेट नुकसान पर 119 बना लिया है। टीम अभी भी इंग्लैंड से 127 रन पीछे हैं। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 76 रन और शुबमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं।

पढ़ें :- 'चेपॉक में जड़ेजा ने धोनी के फैंस के साथ किया जबर्दस्त प्रैंक', हंसी नहीं रोक पाये सपोर्ट स्टाफ, Video वायरल

हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, इंग्लैंड की पूरी टीम 64.3 ओवर में 246 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गयी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को जैक क्रॉली और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी, दोनों ने पहले विकेट लिए 55 रन जोड़े। लेकिन स्पिन गेंदबाजी के शुरू होते ही इंग्लैंड बल्लेबाज परेशानियों में दिखे हैं।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। स्टोक्स 70 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रवीन्द्र जड़ेजा (Ravindra Jadeja) ने 3-3 विकेट झटके। जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को दिलाई तेज शुरुआत

इंग्लैंड की पारी सिमटने के बाद भारत को यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। इस दौरान यशस्वी ने महज 47 गेंद में ही अर्धशतक पूरा किया। लेकिन रोहित शर्मा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में लीच का शिकार बने। भारत को 80 के स्कोर पर पहला झटका लगा। रोहित ने 24 रन की पारी खेली। इसके बाद यशस्वी ने शुबमन गिल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए हैं। पहली पारी में टीम 127 रन पीछे है और उसके हाथ में 9 विकेट हैं। यशस्वी 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 70 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ गिल 43 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद पवेलियन वापस लौटे हैं।

पढ़ें :- 'जैसबॉल' का क्रेडिट मंगवाने वाले बेन डकेट पर यशस्वी की प्रतिक्रिया, कह दी ये बड़ी बात

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...