1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Yoga Day 2025: योग दिवस पर भारत में बने कई बड़े रिकॉर्ड, गुजरात और आंध्र प्रदेश के नाम गिनीज बुक में दर्ज

Yoga Day 2025: योग दिवस पर भारत में बने कई बड़े रिकॉर्ड, गुजरात और आंध्र प्रदेश के नाम गिनीज बुक में दर्ज

तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूरे देश में धूम है। योग दिवस पर भारत ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर गुजरात और आंध्र प्रदेश ने एक रिकॉर्ड कायम करते हुए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International yoga day) के मौके पर पूरे देश में धूम है। योग दिवस पर भारत ने विशेष उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर गुजरात (Gujarat) और आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) ने एक रिकॉर्ड कायम करते हुए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) के गृह राज्य गुजरात और गृहनगर वडनगर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया।

पढ़ें :- भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की क्षमा की ज़रूरत नहीं, मोदी जी को उनसे माफ़ी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

दरअसल, यहां पर दो हजार से ज्यादा लोगों ने करीब दो मिनट नौ सेकेंड तक भुजंगासन करके ये खास उपलब्धि हासिल की है। वहीं, आंध्र प्रदेश ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। यहां तीन लाख लोगों ने एक साथ योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं 2,000 आदिवासी छात्रों ने एक साथ 108 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार करके बड़ी उपलब्धि हासिल की।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Record) के आधिकारिक निर्णायक रिचर्ड स्टनिंग ने बताया कि योग में कोबरा मुद्रा (भुजंगासन) करने वाले सबसे अधिक लोगों का रिकॉर्ड शनिवार को बना। हमने रिकॉर्ड के लिए प्रतिभागियों की न्यूनतम संख्या 250 तय की थी। उन्हें कम से कम एक मिनट के लिए कोबरा मुद्रा में योग करना था। करीब 2184 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया और दो मिनट और नौ सेकेंड तक 2121 प्रतिभागियों ने योग किया। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। इसमें शामिल सभी लोगों को बधाई, और यह एक शानदार उपलब्धि है।

 

पढ़ें :- CWG 2026: भारत को मुक्केबाजी में मिला एक और स्वर्ण पदक, प्रीति के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...