1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान समेत इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

Yogi Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान समेत इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कैबिनेट विस्तार में चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने वालों में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, आरएलडी विधायक अनिल कुमार, भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा और दारा सिंह चौहान शामिल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कैबिनेट विस्तार में चार विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ लेने वालों में सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, आरएलडी विधायक अनिल कुमार, भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा और दारा सिंह चौहान शामिल हैं।

पढ़ें :- पहली कैबिनेट बैठक में शुभेंदु अधिकारी के फैसले, बंगाल में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना,सीमा क्षेत्रों में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

सीएम योगी की मौजूदगी में राजभवन के गांधी हाल में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई। योगी 2.0 सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार है। अब योगी के मंत्रिमंडल में 56 मंत्री हो गए हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल में चार मंत्रियों की जगह अब भी खाली है।

सुनील शर्मा ने हासिल की थी बड़ी जीत
बता दें कि, सुनील शर्मा ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। सुनील शर्मा को 2022 के विधानसभा चुनाव में 3,22,882 वोट मिले थे। जहां दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के अमरपाल शर्मा रहे। जिनको 1,80,047 वोट मिले थे। इस तरह बीजेपी से इन्होनें विधानसभा चुनाव में 2,14,835 वोटों के मार्जिन से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...