1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें ये धमकी दी गयी है। आरोपी युवक ने कहा कि, ओपी राजभर को गोली मार दूंगा। कैबिनेट मंत्री को मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया के द्वारा उन्हें ये धमकी दी गयी है। आरोपी युवक ने कहा कि, ओपी राजभर को गोली मार दूंगा। कैबिनेट मंत्री को मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- लखनऊ पब्लिक स्कूल (सी.पी. सिंह फाउन्डेशन) में मेधावी छात्र अलंकरण समारोह, 174 मेधावी सम्मानित

वहीं, इस मामले में बेटे अरुण राजभर ने बलिया के रसड़ा थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पिता ओम प्रकाश राजभर के लिए जेड सुरक्षा की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि, तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल में पुलिस लग गई है। ओपी राजभर को ये धमकी करणी सेना बलिया नाम की फेसबुक आईडी से दी गई है। धमकी देने वाले का नाम कमलेश सिंह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...