Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?

योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ और आगरा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) समेत कई अन्य अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?

धीरेंद्र सिंह सचान: विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं।

राकेश कुमार पटेल: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाए गए हैं।

पढ़ें :- TMC बागी गुट को करारा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी व मुख्य सचेतक अखरुज्जमान की नियुक्ति को किया रद्द, स्पीकर को दिया ये आदेश?

कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण: मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाए गए हैं।

राजेश कुमार: अपर आयुक्त, आगरा मंडल से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग बनाए गए हैं।

प्रतिभा सिंह: मुख्य विकास अधिकारी, आगरा से अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाई गई हैं।

अमित कुमार: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी, आगरा बनाए गए हैं।

देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से प्रतीक्षारत किए गए हैं।

पढ़ें :- पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, ऐसे में संसद का सत्र पूरी जिम्मेदारी के साथ चलाना हमारा कर्तव्य है : किरेन रिजिजू
Advertisement