UP Workers’ Wages Increased : यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में ₹174.25 से लेकर ₹238.39 तक बढ़ोतरी की है। इस पहल से औद्योगिक इकाइयों, प्रतिष्ठानों और संबंधित अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : कैमरे पर रोने वाले सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जीते, वाराणसी और आगरा में दौड़ी साइकिल
योगी सरकार ने श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के 74 अनुसूचित नियोजनों में परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) की संशोधित दरें निर्धारित की हैं। 21 अक्टूबर 2026 को श्रम विभाग की ओर से जारी शासनादेश में कहा गया है कि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में यह संशोधन जनवरी से जून 2026 की अवधि के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर किया गया है।
सरकार के इस कदम का उद्देश्य महंगाई में हुए बदलाव के अनुरूप श्रमिकों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का लाभ उपलब्ध कराना है। संशोधित दरों के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में श्रमिकों की श्रेणी के अनुसार न्यूनतम मासिक मजदूरी निर्धारित की गई है। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में बढ़ोत्तरी इस प्रकार
अकुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹13,690 से बढ़कर ₹13,883.59, (₹193.59 का अतिरिक्त लाभ)
पढ़ें :- ‘ओवैसी यूपी के लिए उत्तम हैं’…यूपी चुनाव में ओवैसी बनेंगे योगी के लिए फायदेमंद? बाबा रामदेव के बयान से सियासी चर्चा
अर्द्धकुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹15,059 से बढ़कर ₹15,271.41 (₹212.41 का अतिरिक्त लाभ)
कुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹16,868 से बढ़कर ₹17,106.39 (₹238.39 का अतिरिक्त लाभ)
नगर निगम वाले जनपदों में बढ़ोत्तरी इस प्रकार
अकुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹13,006 से बढ़कर ₹13,189.68
अर्द्धकुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹14,306 से बढ़कर ₹14,507.46
पढ़ें :- फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने के लिए 330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को योगी सरकार ने दी मंजूरी, बनेगा 5.5 किलोमीटर लंबा बंधा
कुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹16,025 से बढ़कर ₹16,250.86
प्रदेश के शेष जनपदों में बढ़ोत्तरी इस प्रकार
अकुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹12,356 से बढ़कर ₹12,530.25
अर्द्धकुशल श्रमिक : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹13,590 से बढ़कर ₹13,782.30
कुशल श्रमिकों : न्यूनतम मासिक मजदूरी ₹15,224 से बढ़कर ₹15,438.42