1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए दौड़े युवा, L&T ने किया वाटर फॉर पीस मैराथन का आयोजन

जल संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए दौड़े युवा, L&T ने किया वाटर फॉर पीस मैराथन का आयोजन

जनपद में जल संरक्षण (Water Conservation) के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य रविवार को पांच किलोमीटर जागरूकता मैराथन – वाटर फॉर पीस (Water for Peace Marathon) का आयोजन किया गया। शुरुआत सुबह 5.30 बजे रघुकुल विद्यापीठ के पास से की गई।

By santosh singh 
Updated Date

गोण्डा : जनपद में जल संरक्षण (Water Conservation) के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य रविवार को पांच किलोमीटर जागरूकता मैराथन – वाटर फॉर पीस (Water for Peace Marathon) का आयोजन किया गया। शुरुआत सुबह 5.30 बजे रघुकुल विद्यापीठ के पास से की गई। यह पांच किलोमीटर की मैराथन जेल रोड से होती हुई झंझरी ब्लॉक में पूरी हुई। जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जल पहुंचाने के कार्य में लगी संस्था एल.एंड.टी कन्स्ट्रक्शन्स की ओर से आयोजित इस मैराथन में संस्था के कर्मचारियों के साथ अन्य शामिल हुए। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मैडल देकर सम्मानित भी किया गया।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

संस्था के इंडस्ट्रीयल रिलेशंस मैनेजर नागेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आज पानी विश्व स्तर पर एक बड़ा एजेंडा हैं। इसके प्रति संवेदनशीलता बेहद आवश्यक है। इस मैराथन के माध्यम से वैश्विक जल संकट के प्रति समाज और युवाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। साथ ही, सबके लिए स्वच्छ जल की उपलब्धता के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई है।

संस्था के फाइनेंस मैनेजर रंजन कुमार नायक ने बताया कि वैश्विक जल संकट से ऊबारने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करने का आवश्यकता है। पानी एक ऐसा प्राकृतिक संस्थान है जिसपर सभी का समान रूप से अधिकार है। इसके साथ ही, इसका संरक्षण करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। एल.एंड.टी कन्स्ट्रक्शन्स इस दिशा में लगातार कार्यरत है।

एल.एंड.टी कन्स्ट्रक्शन्स के प्रोजेक्ट निदेशक (पीडी) सुनील कुमार टीसी के संरक्षण में इंडस्ट्रीयल रिलेशंस मैनेजर नागेन्द्र यादव, फाइनेंस मैनेजर रंजन नायक, अंकित सिंह और सैंथिल पांडी द्वारा आयोजन किया गया। मैराथन में सीनियर इंजीनियर अंशुल युवराज, किरन कुमार, दुर्गेश यादव, जसवंत, विशाल शर्मा समेत अन्य शामिल हुए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...