1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Zomato Founder Deepinder Goyal : जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल अरबपति क्लब में शामिल हुए

Zomato Founder Deepinder Goyal : जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल अरबपति क्लब में शामिल हुए

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल पिछले एक साल में जोमैटो के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी के बाद अरबपति बन गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Zomato Founder Deepinder Goyal : जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल पिछले एक साल में जोमैटो के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी के बाद अरबपति बन गए हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के शेयरों में आज 4% की बढ़ोतरी हुई , जिससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर यह 232 रुपये के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह ध्यान देने योग्य बात है कि जुलाई 2023 में अपने निम्नतम स्तर से स्टॉक में 300% से अधिक की वृद्धि हुई है।  खबरों के अनुसार, 41-वर्षीय गोयल की नेटवर्थ ₹8,300 करोड़ के पार पहुंच गई है। प्लैटफॉर्म फी में वृद्धि के बाद आज (सोमवार) ज़ोमैटो के शेयर ₹232 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए।

पढ़ें :- Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

इस उछाल ने जोमैटो के बाजार पूंजीकरण को 1.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक और गोयल की कुल संपत्ति को 8,000 करोड़ रुपये से अधिक कर दिया है, जिससे  गोयल  भारत के सबसे अमीर पेशेवर प्रबंधक बन गए हैं।

गोयल के पास 36.95 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी में 4.24% हिस्सेदारी के बराबर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...