Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूं कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव-झटाव’ हो रहा: अखिलेश यादव

सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूं कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव-झटाव’ हो रहा: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में होने जा रहे कैबिनेट विस्तार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कहीं मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव—झटाव’ तो नहीं हो रहा है। दरअसल, लंबे समय से यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। आज मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की, जिसके बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। कहा जा रहा है कि, रविवार को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

पढ़ें :- साल लगे या सदी हम लोग EVM हटाकर रहेंगे...अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना

इसको लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, दिल्ली से पर्ची आ गयी क्या? सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूँ कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव-झटाव’ हो रहा है। जिनका मंत्रिमंडल है उनसे भी तो कोई पूछ ले। हमारी माँग है कि यूपी के मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए। वैसे ये सवाल भी कुलबुला रहा है : ‘अगल-बगल’ की जोड़ी का कुछ हला-भला होगा या फिर वो ‘अगले-बगले’ ही झांकते रह जाएंगे या सिर्फ़ रील बनाते…

कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग
सूत्रों की माने तो यूपी सरकार के कई मंत्रियों के विभाग भी बदल सकते हैं। ऊर्जा और नगर विकास जैसे विभाग डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिया जा सकता है, जबकि अन्य मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

 

 

पढ़ें :- CMO और दवा माफियाओं के गठजोड़ से फिर रहा स्वास्थ्य मंत्री की मेहनत पर पानी, अम्बेडकर नगर के टेंडर में 'मेरठ' का जिक्र क्यों?
Advertisement