1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डीएम और एसपी पहुंचे सोनौली बॉर्डर, ICP परिसर में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

डीएम और एसपी पहुंचे सोनौली बॉर्डर, ICP परिसर में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

डीएम और एसपी पहुंचे सोनौली बॉर्डर, ICP परिसर में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल तथा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को सोनौली बॉर्डर स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) परिसर और इसके आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

पढ़ें :- चंदौली में मंदिर का गुंबद भरभराकर गिरने से एक की मौत: अखिलेश यादव बोले-हादसा बेहद ही दुखद, परिजनों को दें एक करोड़ की सहायता राशि

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सीमा पर लागू सुरक्षा सिस्टम, आवागमन प्रबंधन, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया, चेकिंग प्वाइंट्स, तथा कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले ट्रैफिक, लोगों की गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की निगरानी व्यवस्था का भी गहराई से निरीक्षण किया।

डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद एसएसबी, पुलिस बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षा में उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उन्होंने नियमित, प्रभावी व तकनीकी चेकिंग, सख्त दस्तावेज सत्यापन, तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ लगातार सक्रिय रहकर कार्य करने, और हर गतिविधि पर पैनी निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

निरीक्षण के दौरान सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए

– सतत निगरानी,

– बेहतर समन्वय,

– और अधिक सजगता

बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

पढ़ें :- केजरीवाल, बोले- राम मंदिर चढ़ावा चोरी से मोदी सरकार का भरोसा टूटा, AAP ने शुरू किया देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

प्रशासन का कहना है कि सीमा पर सुरक्षा और निगरानी को लेकर सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और हर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...