1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Vinesh Phogat : रेस्लिंग फेडरेशन ने विनेश फोगाट पर लगाया इतने दिनों का बैन, जानें पूरा मामला

Vinesh Phogat : रेस्लिंग फेडरेशन ने विनेश फोगाट पर लगाया इतने दिनों का बैन, जानें पूरा मामला

महिला पहलवान विनेश फोगाट उस समय बड़ा झटका लग गया जब रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डोपिंग-रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vinesh Phogat : महिला पहलवान विनेश फोगाट उस समय बड़ा झटका लग गया जब रेस्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डोपिंग-रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। रेस्लिंग फेडरेशन ने भारतीय महिला पहलवान विनेश को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उन पर अनुशासनहीनता और कथित डोपिंग-रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। फेडरेशन ने उन्हें 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य भी घोषित कर दिया है।

पढ़ें :- विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका : विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में उतरने की नहीं दी इजाजत, जानें पूरा मामला

रेस्लिंग फेडरेशन के इस फैसले के बाद पहलवान विनेश गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी, जो रविवार 10 मई से शुरू हो रहा है। उम्मीद थी कि ये इवेंट 2024 के समर ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के बाद खेल से दूर रहने वाली विनेश की कॉम्पिटिटिव रेस्लिंग में वापसी का जरिया बनेगा।

बता दें इसी टूर्नामेंट से विनेश फोगाट को एक बार फिर कुश्ती में वापसी की उम्मीद थी। महिला पहलवान कुश्ती में आधिकारिक वापसी करने वाली थीं। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 के बाद संन्यास लेने का फैसला किया था लेकिन बाद में वापसी का ऐलान कर दिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...