राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा-फिर से। बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब-लाठी। भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।
नई दिल्ली। बिहार के पटना में TRE-4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों पर पुलिस ने शुक्रवार को लाठीचार्ज किया था। इसको लेकर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है-वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा-फिर से। बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब-लाठी। भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।
उन्होंने आगे लिखा, लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं – पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं। भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है – वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।
पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा – फिर से।
बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब – लाठी।
पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़… pic.twitter.com/XSqdvIsyU9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 9, 2026
बता दें कि, अपनी मांगों को लेकर अभ्यार्थी प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था, जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने भी सरकार को घेरा था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो! बिहार में यही हो रहा है। NDA के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किये, अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व NDA के नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी। लेकिन सरकार गठन के 6 महीने बाद भी TRE-4 का विज्ञापन नहीं निकला है। उल्टे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही है।
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा था कि, बिहार के युवाओं से इतनी नफरत क्यों है NDA सरकार को? क्यों उन पर अत्याचार किया जा रहा है? वे तो बस वादा निभाने के लिए कह रहे हैं, जिस वादे के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था? ये युवा बस अपना अधिकार मांग रहे हैं, वे केवल परीक्षा आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सके। लेकिन रोजगार विरोधी ये सरकार कर रही है अत्याचार, NDA की युवाओं से वादाखिलाफी नहीं भूलेगा बिहार…