शाहपुर इलाके की आवास विकास कॉलोनी के पास रहने वाले युवक की बारात बिछिया के ताड़ीखाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। रात में बाराती भोजन कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के कपड़ों पर खाना गिर गया, जिसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई...
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया स्थित एक मैरिज लॉन में बारात के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।
खाने के दौरान शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक शाहपुर इलाके की आवास विकास कॉलोनी के पास रहने वाले युवक की बारात बिछिया के ताड़ीखाना क्षेत्र स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। रात में बाराती भोजन कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के कपड़ों पर खाना गिर गया, जिसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शादी समारोह कुछ देर में जंग के मैदान जैसा नजर आने लगा। किसी ने बेल्ट निकाल ली तो किसी ने कुर्सियां उठाकर हमला करना शुरू कर दिया। मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।
गोरखपुर-शाहपुर इलाके में बारात में खाने को लेकर विवाद में हत्या,दो पक्षों के विवाद में मारपीट, घायल युवक की मौत, 1की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती, वारदात में शामिल आधा दर्जन आरोपियों हिरासत में, शादी समारोह में हत्या की घटना से सनसनी @CMOfficeUP @gorakhpurpolice. pic.twitter.com/PQ5Xv6TkWB
— Anil Singh (@anil727singh) May 9, 2026
पढ़ें :- ‘फूलन देवी बनकर बदला लूंगी....अपने जलते घर को देखकर युवती हुई आगबबूला, वीडिओ हुआ वायरल
इसी हंगामे के बीच कुछ युवकों ने सुमित कुमार नाम के युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने सुमित के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदार और घरवाले रोते-बिलखते नजर आए। जिस घर में कुछ देर पहले शहनाइयां बज रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।
बताया जा रहा है कि सुमित कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। उसकी मां रेलवे में सफाईकर्मी हैं। बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।