1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा की सफाई व्यवस्था को मिली रफ्तार, बृजेश मणि त्रिपाठी ने 10 ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

नौतनवा की सफाई व्यवस्था को मिली रफ्तार, बृजेश मणि त्रिपाठी ने 10 ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

नौतनवा की सफाई व्यवस्था को मिली रफ्तार, बृजेश मणि त्रिपाठी ने 10 ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने की दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने एक और पहल की है। नगर क्षेत्र में घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले सूखे व गीले कूड़े के बेहतर निस्तारण तथा सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पालिका ने 10 नए ई-रिक्शा क्रय किए हैं।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को लिखा पत्र, बोले- मरीजों के पर्चे पर दवाओं के नाम हिंदी में लिखें, स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति बढ़ेगा भरोसा

शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर सभी ई-रिक्शा को रवाना किया। नए वाहनों के संचालन से नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और उसके निस्तारण की व्यवस्था को और गति मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर को साफ-सुथरा रखना पालिका की प्राथमिकता है। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान सामान्य दिनों की अपेक्षा कूड़े की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में समय पर कूड़ा उठाने और उसके उचित निस्तारण के लिए 10 ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पालिका स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नगरवासियों से भी कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सूखे-गीले कूड़े को अलग रखने की अपील की।

इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल, विशाल जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, गोविन्द, दीपू प्रजापति, प्रमोद पाठक समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- जौनपुर: बैंक मैनेजर ने चलती गाड़ी में मारी खुद को गोली, कार से मिला सुसाइड नोट

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...