Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyclone ‘Murasu’ :  चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के चलते विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल , भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही

Cyclone ‘Murasu’ :  चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के चलते विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल , भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cyclone ‘Murasu’ :  चक्रवात ‘मुरासु’ के कारण सोमवार को विजयवाड़ा के गन्नवरम हवाई अड्डे से इंडिगो की दस उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ानों के रद्द होने से विजयवाड़ा आने-जाने वाले यात्री प्रभावित हुए हैं। खराब मौसम के कारण राजमुंदरी, विशाखापत्तनम और तिरुपति में भी उड़ान सेवाओं पर असर पड़ा है। इंडिगो के अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने भी विशाखापट्टनम और हैदराबाद रूट की अपनी 2 उड़ानें रद्द की हैं। इस तरह कुल मिलाकर विजयवाड़ा से 12 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। इस तूफान के चलते बंगाल की खाड़ी से सटे तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे विमान सेवाओं पर गहरा असर पड़ा है।

पढ़ें :- Cyclone Murasu : अब चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का खौफ! तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा, इन राज्यों में भारी बारिश

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के खतरे और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए एयरलाइन एहतियाती कदम उठा रही है।

इंडिगो प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे हवाई अड्डे (Airport) के लिए निकलने से पहले IndiGo Flight Status लिंक पर जाकर अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।

उड़ान रद्द होने की स्थिति में प्रभावित ग्राहक इंडिगो के IndiGo Plan B Portal के माध्यम से अपनी टिकट को रीबुक कर सकते हैं या रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं।

‘X’ पर एक पोस्ट में, इंडिगो ने कहा, “हम समझते हैं कि जमीन पर या विमान के अंदर, लंबे समय तक इंतजार करने से आपको परेशानी हो सकती है। आपके धैर्य के लिए हम आपके आभारी हैं। हमारी क्रू और ग्राउंड टीमें आपकी मदद के लिए मौजूद हैं, ताकि आपका इंतजार जितना संभव हो उतना आरामदायक रहे। हम आपके समय की अहमियत समझते हैं और आपको जल्द से जल्द आपकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।”

पढ़ें :- Air India ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा ,  रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की

IMD के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’ (Cyclonic storm ‘Mursu’) पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह और अधिक तीव्र होकर एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (severe cyclonic storm) में बदल गया है।

Advertisement