1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. आईफोन और बाइक के लिए 13 साल की लड़की ने कराई नाना की हत्या, तीन दोस्तों के साथ रची साजिश

आईफोन और बाइक के लिए 13 साल की लड़की ने कराई नाना की हत्या, तीन दोस्तों के साथ रची साजिश

केरल के अलाप्पुझा जिले से एक ऐसा दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और बच्चों की आपराधिक मानसिकता को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर एक 13 वर्षीय लड़की पर अपने 67 वर्षीय नाना की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

By Sushil Sah 
Updated Date

केरल। केरल के अलाप्पुझा जिले से एक ऐसा दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और बच्चों की आपराधिक मानसिकता को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर एक 13 वर्षीय लड़की पर अपने 67 वर्षीय नाना की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने लिए iPhone और अपने दोस्त के लिए मोटरसाइकिल खरीदने के लिए घर से सोना और नकदी चोरी करना चाहती थी। इस साजिश के लिए उसने तीन नाबालिग लड़कों को भी शामिल किया।

पढ़ें :- मेरठ हत्याकांड: ‘जैसे बेटे को तड़पाया, वैसे ही तड़पे’, अमित की मां ने रविता-अमरदीप के लिए मांगी फांसी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला अलाप्पुझा जिले के करुवट्टा इलाके का है। मृतक की पहचान शिवनकुट्टी चेट्टियार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उनकी हत्या 15 अगस्त 2026 की रात को की गई थी। 17 अगस्त को उनका शव घर के अंदर मिला था।

चोरी की योजना हत्या की साजिश में बदली

13 नवंबर 2026 को सामने आई चार्जशीट के मुताबिक, करीब दो महीने पहले से सोशल मीडिया चैट के जरिए लड़की और उसके दोस्तों ने इस वारदात की योजना बनानी शुरू कर दी थी। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम चैट और दूसरे डिजिटल सबूत मिले।

जांच के मुताबिक, लड़की 15 अगस्त को घर की अलमारी खोलकर सोना निकालने की कोशिश कर रही थी, तभी उसके नाना ने उसे पकड़ लिया और डांटा। इसके बाद उसे डर था कि दोबारा चोरी होने पर शक उसी पर जाएगा। आरोप है कि इसी वजह से उसने नाना की हत्या करने की योजना बनाई।

पढ़ें :- लखनऊ: सगा चाचा अपनी दोनों भ​तीजियों को नशीली गोलियां खिलाकर, तीन साल तक करता रहा दुष्कर्म! पिता पर भी दर्ज केस

इतना ही नहीं लड़की के एक दोस्त ने अपने दो अन्य साथियों को भी इस साजिश में शामिल किया। तीनों लड़के रात में घर पहुंचे और कथित तौर पर घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें घर के अंदर अलमारी तक पहुंचने में मदद की।

पुलिस ने कैसे खोला मामला?

शुरुआत में पुलिस को लगा कि यह हत्या लूटपाट के दौरान हुई है। लेकिन लड़की के बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने मोबाइल फोन की चैट, कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज की मदद से कथित साजिश का खुलासा किया। वारदात के बाद घर से करीब साढ़े चार सोने के पवन के बराबर सोने के गहने भी चोरी किए गए थे।

740 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा

13 नवंबर को आई रिपोर्ट के मुताबिक, हरिपाड पुलिस ने 12 नवंबर को करीब 740 पन्नों की चार्जशीट किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) में दाखिल की। इसमें 87 गवाहों, 98 दस्तावेजी सबूतों और 12 भौतिक साक्ष्यों का उल्लेख है। पुलिस ने तीनों लड़कों की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताते हुए उन्हें वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की अनुमती मांगी है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला किशोर न्याय बोर्ड को करना है। वहीं 13 वर्षीय लड़की का मामला अलग से चलेगा।

पढ़ें :- महिला ने 2 ग्राम ड्रग्स प्राईवेट पार्ट में छिपाई, केरल पुलिस ने 6 साथियों के साथ किया गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...