नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) में देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को निचले सदन में पेश किया। इस दौरान अनुपस्थित भाजपा सांसदों से जवाब मांगने की तैयारी कर रही है।
पढ़ें :- अल्जाइमर और नींद का क्या है कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने खोला चौंकाने वाला राज
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लोकसभा से गैरहाजिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गिरिराज सिंह सहित करीब 20 बीजेपी सांसद लोकसभा में उस वक्त मौजूद नहीं थे। जब ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल पर वोटिंग की गई अब पार्टी सदन से गायब रहने वाले सांसदों से जवाब मांग सकती है। पार्टी ने कहा कि जो भी सांसद बिना अनुमति के गायब रहेगा, उसे कारण बताओ नोटिस का जवाब देना होगा। सूत्रों के मुताबिक, सांसद को यह बताना होगा कि पार्टी द्वारा लोकसभा में व्हिप जारी करने के बावजूद वे उपस्थित क्यों नहीं थे?