1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2024 Force Gurkha Delivery : भारत में शुरू हुई 2024 फोर्स गुरखा की डिलीवरी , कंपनी ने ग्राहकों को सौंपी चाबियां

2024 Force Gurkha Delivery : भारत में शुरू हुई 2024 फोर्स गुरखा की डिलीवरी , कंपनी ने ग्राहकों को सौंपी चाबियां

एडवेंचर की सवारी  2024 Force Gurkha को मई महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2024 Force Gurkha Delivery : एडवेंचर की सवारी  2024 Force Gurkha को मई महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। भारतीय लाइफस्टाइल एडवेंचर एसयूवी सेगमेंट में बड़ा मार्केट शेयर हासिल करने के लिए, फोर्स मोटर्स ने अपनी 2024 गुरखा लाइनअप लॉन्च की । अब कंपनी ने 2024 फोर्स गुरखा की डिलीवरी शुरू कर दी है और इसका पहला बैच ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इसमें कंपनी ने अपडेटेड 3-डोर वेरिएंट और 5-डोर वेरिएंट को पेश किया था।कीमत की बात करें तो 3-डोर वेरिएंट की कीमत 16.75 लाख रुपये है और नए 5-डोर वेरिएंट की कीमत 18 लाख रुपये एक्स शोरूम है।  यह गाड़ी महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी को टक्कर देती है।

 इंजन
फोर्स गुरखा के दोनों वेरिएंट में 2.6-लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 138bhp की पावर और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के जरिए पावर चारों पहियों तक जाती है।

व्हीलबेस
5-डोर वेरिएंट की लंबाई 4,390 मिमी, चौड़ाई 1,865 मिमी और ऊंचाई 2,095 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,825 मिमी लंबा है। वहीं 3-डोर वेरिएंट की लंबाई 3,965 मिमी, चौड़ाई 1,865 मिमी, ऊंचाई 2,080 मिमी और व्हीलबेस 2,400 मिमी है। गुरखा एसयूवी में साइड टायर (255/65 R18) पर नए आकर्षक 18 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...