1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2024 Kawasaki Versys 650 Adventure Tourer : 2024 कावासाकी वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर भारत में लॉन्च, जानिए जानें किसको टक्कर देती है

2024 Kawasaki Versys 650 Adventure Tourer : 2024 कावासाकी वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर भारत में लॉन्च, जानिए जानें किसको टक्कर देती है

इंडिया कावासाकी मोटर ने 2024 मॉडल वर्ष के लिए नया वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर लॉन्च किया है। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

2024 Kawasaki Versys 650 Adventure Tourer : इंडिया कावासाकी मोटर ने 2024 मॉडल वर्ष के लिए नया वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर लॉन्च किया है।  इसमें 2 नए रंगों- मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक और मेटैलिक मैट डार्क ग्रे का विकल्प जोड़ा गया है। साथ ही नए लाल और हरे रंग अब 2024 कावासाकी वर्सेस 650 में गहरे काले रंग के साथ आते हैं। बाइक को साइड पैनल और हेडलैंप काउल पर एक सफेद पट्टी भी मिलती है। नए रंग काफी हद तक मोटरसाइकिल में हुए बदलावों को दर्शाते हैं, जो पहले की तरह ही हार्डवेयर पर चलता है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

ट्विन एलईडी हेडलैंप
यह बाइक ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 660 और सुजुकी V-स्ट्रॉम 800DE को टक्कर देती है। बाइक को साइड पैनल और हेडलैंप काउल पर एक सफेद पट्टी भी मिलती है। समग्र डिज़ाइन में ट्विन एलईडी हेडलैंप शामिल हैं और लंबा वाइज़र पुराने मॉडल से लिया गया है।

ड्यूल-चैनल ABS
इसके अलावा, दोपहिया वाहन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक USB चार्जिंग पोर्ट, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल-चैनल ABS जैसी सुविधाओं से लैस है।
लेटेस्ट बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ड्यूल डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क मिलती है।

पैरेलल-ट्विन इंजन
नई वर्सेस 650 एडवेंचर टूरर में 649cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 66bhp की पावर और 61Nm का पीक टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...