1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2025 Honda Activa 125 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया?

2025 Honda Activa 125 भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शनिवार को भारतीय बाजार में Activa 125 (एक्टिवा 125) का नया OBD2B वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए कलर और एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं। नई 2025 होंडा एक्टिवा 125 (New 2025 Honda Activa 125) की कीमत 94,422 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने शनिवार को भारतीय बाजार में Activa 125 (एक्टिवा 125) का नया OBD2B वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए कलर और एडवांस्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं। नई 2025 होंडा एक्टिवा 125 (New 2025 Honda Activa 125) की कीमत 94,422 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।

पढ़ें :- 85 फीसदी एथेनॉल पर दौड़ेगा होंडा का ये स्कूटर, कंपनी ने उठाया पर्दा, जानिए खासियत

लुक और कलर ऑप्शन

एक्टिवा 125 में अपनी आइकॉनिक सिल्हूट को बरकरार रखा गया है। लेकिन अब इसमें कंट्रास्टिंग ब्राउन रंग की सीटें और इनर पैनल दिए गए हैं, जो इसकी विजुअल अपील को बढ़ाते हैं। इसे दो वेरिएंट, DLX और H-Smart में पेश किया जाएगा। जिसमें बिक्री के लिए छह रंग विकल्प उपलब्ध हैं। जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल साइरन ब्लू, रेबेल रेड मेटैलिक और पर्ल प्रेशियस व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं।

इंजन पावर

एक्टिवा 125 में अब कई नए बदलाव किए गए हैं, जो ग्राहकों के राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन है। यह 123.92cc, सिंगल-सिलेंडर PGM-Fi इंजन है जो अब OBD2B के अनुरूप है। और 6.20 kW का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक एडवांस्ड आइडलिंग स्टॉप सिस्टम से भी लैस है, जो होंडा के सस्टेनेबल फिलोसॉफी के साथ अलाइन करते हुए फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाता है।

पढ़ें :- सनरूफ वाली टॉप 3 अफोर्डेबल कार की कीमत 9 लाख रुपये से कम, लिस्ट में है टाटा पंच

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो एक्टिवा 125 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। यह होंडा रोडसिंक एप को सपोर्ट करता है। जिससे नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फंक्शन काम करते हैं, जिससे राइडर चलते-फिरते कनेक्ट रह सकते हैं। एक्टिवा 125 में USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे राइडर को चलते-फिरते अपने डिवाइस चार्ज करने में सुविधा होती है।

OBD2B एक्टिवा 125 को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, कि  हमें नए OBD2B-अनुरूप एक्टिवा 125 को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। इस अपडेटेड मॉडल की शुरूआत ग्राहक संतुष्टि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 125cc स्कूटर सेगमेंट में होंडा रोडसिंक एप के जरिए TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस्ड फीचर्स के साथ, हमारा लक्ष्य ग्राहकों के लिए राइडिंग एक्सपीरियंस को फिर से परिभाषित करना है। हमें विश्वास है कि यह अपने सेगमेंट में बेंचमार्क स्थापित करेगा।”

नई एक्टिवा 125: कीमत और उपलब्धता

नई 2025 होंडा एक्टिवा 125 की कीमत 94,422 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है। यह अब पूरे भारत में HMSI डीलरशिप पर उपलब्ध है।

पढ़ें :- बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टाइमलाइन से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...