1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2025 Kawasaki Vulcan S  : भारत में लॉन्च हुई 2025 कावासाकी वल्कन एस , जानें कीमत और खासियत

2025 Kawasaki Vulcan S  : भारत में लॉन्च हुई 2025 कावासाकी वल्कन एस , जानें कीमत और खासियत

2025 कावासाकी वल्कन एस बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस बाइक की कीमत 7.10 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2025 Kawasaki Vulcan S : 2025 कावासाकी वल्कन एस बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस बाइक की कीमत 7.10 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। इसमें एकमात्र बदलाव यह हुआ है कि इसमें पर्ल मैट सेज ग्रीन नामक नया कलर ऑप्शन शामिल किया गया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इंजन
इंजन की बात करें इस बाइक में 649cc, पैरेलल-ट्विन, Liquid-cooled engines दिया गया है, जो 59.9bhp की पावर और 62.4Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

फीचर्स और ब्रेकिंग
2025 कावासाकी वल्कन एस में सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डुअल-चैनल ABS नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें सिंगल-पॉड हेडलैंप, टियरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक, ब्लैक फिनिश वाला एक्सपोज्ड फ्रेम और लो-स्लंग स्टांस दिया गया है। वहीं ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...