1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2025 Triumph Tiger 1200 range : 2025 ट्रायम्फ टाइगर 1200 रेंज भारत में लॉन्च, जानें इंजन और कीमत

2025 Triumph Tiger 1200 range : 2025 ट्रायम्फ टाइगर 1200 रेंज भारत में लॉन्च, जानें इंजन और कीमत

ट्रायम्फ ने भारत में 2025 टाइगर 1200 रेंज लॉन्च की है। अपडेटेड ट्रायम्फ चार वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें GT Pro, GT Pro Explorer, Rally Pro और Rally Pro Explorer शामिल हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2025 Triumph Tiger 1200 range : ट्रायम्फ ने भारत में 2025 टाइगर 1200 रेंज लॉन्च की है। अपडेटेड ट्रायम्फ चार वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें GT Pro, GT Pro Explorer, Rally Pro और Rally Pro Explorer शामिल हैं।
कीमत की बात करें तो 2025 Triumph Tiger 1200 range की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.39 लाख रुपये है।

पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज

ट्यूबलेस स्पोक व्हील
ट्रायम्फ टाइगर 1200 GT प्रो 19/18-इंच के अलॉय व्हील संयोजन के साथ अधिक सड़क केंद्रित पेशकश है, जबकि रैली प्रो 21/18-इंच ट्यूबलेस स्पोक व्हील के साथ ऑफ-रोड बाइक है। दोनों मॉडलों के एक्सप्लोरर ट्रिम्स में प्रो वेरिएंट की तुलना में फ्यूल टैंक की क्षमता 20-लीटर की तुलना 30-लीटर है।

TFT स्क्रीन
दोपहिया वाहन में कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल, 6 राइडिंग मोड, की-लैस इग्निशन सिस्टम, शिफ्ट असिस्ट, एडेप्टिव कॉर्नरिंग लाइट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच की TFT स्क्रीन शामिल हैं।

इंजन
बाइक में 1,160cc, इनलाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया है, जो बेहतर लो-एंड ट्रैक्टेबिलिटी और रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रदान करता है। यह 9,000rpm पर लगभग 150bhp की पावर और 7,000rpm पर 130Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।

हीटेड ग्रिप्स
इसके अलावा आसान गियर शिफ्ट देने के लिए क्लच में भी बदलाव किया गया है और एक्सप्लोरर वेरिएंट्स में TPMS के साथ हीटेड ग्रिप्स की सुविधा दी है।

पढ़ें :- Honda Diwali Discount :  होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट ,  मिल रही बंपर छूट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...