1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, तेजस्वी यादव बोले- शराबबंदी माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए बन गया है कमाऊ पूत

Motihari Spurious Liquor : बिहार में शराबबंदी कानून होने के बावजूद जहरीली शराब से लोगों की मौत की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी जिले का है, जहां पर जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत की खबर है और 6 लोगों के आंख की रोशनी चली गयी है। जबकि 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Motihari Spurious Liquor : बिहार में शराबबंदी कानून होने के बावजूद जहरीली शराब से लोगों की मौत की घटनाएं सामने आती रही हैं। ताजा मामला मोतिहारी जिले का है, जहां पर जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत की खबर है और 6 लोगों के आंख की रोशनी चली गयी है। जबकि 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसको नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- VIDEO: तेजस्वी यादव पर चरित्र हनन का लगा आरोप, हम प्रवक्ता ने कहा छह बजते ही वह शराब के नशे में होते है

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मोतिहारी में जहरीली शराब के कारण 4 लोगों की मौत, 6 लोगों की आंखों की रोशनी चले जाना और कई लोगों की हालत गंभीर होना अत्यंत दुखद है। यह घटना एक बार फिर एनडीए सरकार के शराबबंदी कानून की विफलता और उसकी गंभीर खामियों को उजागर करती है। हालांकि यह बिल्कुल भी पहली बार नहीं है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक बिहार में जहरीली शराब से 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यह तो केवल सरकारी आंकड़ा है, हकीकत में यह संख्या इससे कहीं अधिक है। इतना ही नहीं, कई दर्जन लोग अपनी आंखों की रोशनी भी खो चुके हैं।’

तेजस्वी ने आगे लिखा, ‘शराबबंदी कानून का मूल उद्देश्य अब पूरी तरह भटक चुका है। यह कानून सत्ताधारी भाजपा-जदयू के कुछ नेताओं, भ्रष्ट अधिकारियों और उनके संरक्षण में पल रहे शराब माफियाओं व भ्रष्ट तंत्र के लिए कमाई का कमाऊ पूत बन गया है। बिहार में खुलेआम जहरीली शराब बन रही है, धड़ल्ले से पुलिस की मिलीभगत से बेची जा रही है, घर-घर होम डिलीवरी हो रही है। सरकार की नाक के नीचे यह सब चल रहा है और इसकी कीमत बिहार के गरीब और आम लोग अपनी जान देकर चुका रहे हैं।’

हत्या का मुकदमा दर्ज

मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से सामने आयी इस घटना में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 15 लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। वहीं, जहरीली शराब पीने वाले 6 से 7 लोगों की आंखों की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है। प्रशासन ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें :- Rajya Sabha Election Voting Live : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, तेजस्वी ने BSP और AIMIM के समर्थन का किया दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...