Offer on iQOO Z9 Lite 5G: अगर आप बजट सेगमेंट में कोई 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो लेटेस्ट iQOO Z9 Lite 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आईकू का यह स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसके बेस वेरियंट को अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील के तहत 10 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
पढ़ें :- Honor Win Turbo : ऑनर विन टर्बो पावरफुल बैटरी के साथ हुआ लॉन्च , जानें फीचर और कीमत
दरअसल, iQOO Z9 Lite 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरियंट अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील के तहत 10,499 रुपये में लिस्ट है। इस फोन की ख़रीदारी चुनिंदा बैंक कार्ड्स के माध्यम से करने पर 10 प्रतिशत एक्सट्रा डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर 10 हजार रुपये से कम रह जाएगी। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर में 9,900 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट भी मिल सकता है।
iQOO Z9 Lite 5G के स्पेक्स
डिस्प्ले: फोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलती है है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 840nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आती है।
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
पढ़ें :- OnePlus Nord 6 : वनप्लस नॉर्ड 6 हुआ महंगा , एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी कीमत
स्टोरेज: यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM+ 128GB और 6GB RAM+ 128GB में आता है।
कैमरा: फोन के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
ओएस: फोन में Android 14 पर आधारित FunTouch 14 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है।
बैटरी: फोन में 5000mAh बैटरी मिलती है, जिसको 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर का सपोर्ट दिया गया है।
कलर ऑप्शन: फोन कोदो कलर ऑप्शंस- एक्वा फ्लो और मोका ब्राउन में खरीदा जा सकता है।