सोशल मीडिया अक्सर हसीं मज़ाक के वीडियो वायरल होते हैं लेकिन इस बार जो वायरल हो रहा है वो देख कर लोगों की आखें नम हो गयी हैं । इस पोस्ट में एक महिला और दिव्यांग डिलीवरी पार्टनर की चैट दिखाई गई है। महिला ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिस पर लिखा है- ‘पुरुष अपने परिवार के लिए क्या-क्या करते हैं!’ इस स्क्रीनशॉट में एक सिस्टम नोट भी दिख रहा है जिसमें बताया गया है कि डिलीवरी पार्टनर सुनने और बोलने में अक्षम है। बातचीत के लिए उसने इन-ऐप चैट बॉक्स का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।
पढ़ें :- Video Viral : मुस्लिम शख्स ने नंगे पैर देखी नीम करोली बाबा फिल्म हनुमान अंश, यूज़र बोले- बिना राजनीति वाला भारत
एक्स पोस्ट हो रही वायरल
Things men do for their family! pic.twitter.com/pMsYXNodH8
— Stutii (@Sam0kayy) September 25, 2025
पढ़ें :- टायरों को प्रणाम कर, स्टीयरिंग को चूमा…रिटायरमेंट पर बस से लिपटकर रोया ड्राइवर! VIDEO वायरल
इस पोस्ट को एक्स पर @Sam0kayy नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उसका बॉय का संदेश प्रकार था ‘नमस्ते। मैं सुनने में अक्षम हूं। मैं सुन और बोल नहीं सकता। मैं आपको संदेश भेजूंगा, कृपया देख लीजिए।’यह पोस्ट सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में वायरल हो गई और करीब एक मिलीयन लोगों ने इसे प्यार दिया। कई यूज़र्स ने इसे दिल को छू लेने वाला और विनम्र करने वाला बताया। डिलीवरी पार्टनर के इस संदेश की ईमानदारी ने पाठकों को चुनौतियों के बावजूद अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत करने के उनके दृढ़ संकल्प की सराहना करने पर मजबूर कर दिया।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को देख कर लोग भावुक हो गए। इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘इसने सचमुच मेरे दिल को छू लिया। उनके जैसे लोग हमें असली साहस की झलक दिखाते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘इस व्यक्ति के लिए सम्मान। अपने काम और परिवार के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है।’ तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘यह याद दिलाता है कि श्रम की गरिमा को हमेशा महत्व दिया जाना चाहिए।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘यह पढ़कर मैं भावुक हो गया। ऐसे लोग समाज से और ज़्यादा सहयोग के हक़दार हैं।’