1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. बर्थडे पार्टी में एक्स-वाइफ को देख शख्स बना हैवान, बेवफाई के आरोप लगाते हुए छीन ली सांसें

बर्थडे पार्टी में एक्स-वाइफ को देख शख्स बना हैवान, बेवफाई के आरोप लगाते हुए छीन ली सांसें

Hyderabad Murders: तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक बर्थडे पार्टी में एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला की गार्डन पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह अपनी पूर्व पत्नी के कथित गलत संबंधों को चिल्ला-चिल्लाकर बता रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एस श्रीनू मौके से फरार हो गया। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Hyderabad Murders: तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक बर्थडे पार्टी में एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला की गार्डन पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह अपनी पूर्व पत्नी के कथित गलत संबंधों को चिल्ला-चिल्लाकर बता रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एस श्रीनू मौके से फरार हो गया। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, संघर्ष क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

जानकारी के अनुसार, यह घटना हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट में गुरुवार शाम एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई। इस पार्टी का आयोजन आरोपी एस. श्रीनू (50) की भांजी राजेश्वरी ने किया था। राजेश्वरी ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में श्रीनू (50) और उसकी पूर्व पत्नी एस. सम्मक्का (35) को भी बुलाया था। सम्मक्का, श्रीनू की दूसरी पत्नी थी और कुछ समय पहले ही दोनों अलग चुके थे। श्रीनू की पहली पत्नी गंभीर रूप से बीमार है। दोनों पत्नियों से उसके बच्चे हैं। लेकिन, जब श्रीनू ने अपनी भांजी की ओर से आयोजित पार्टी में सम्मक्का देखा तो उसने अपना खो दिया।

पार्टी में मौजूद लोगों ने बताया कि पार्टी में केक कटने से ठीक पहले शाम करीब 7.15 बजे पहुंचा था। इस दौरान वहां पहले मौजूद समक्का अपने फोन से पार्टी की वीडियो बना रही थी। तभी श्रीनू ने अचानक चाकू निकाला और समक्का की गर्दन पर तीन बार हमला किया। हमला करते समय श्रीनू चिल्ला-चिल्लाकर समक्का के गलत संबंधों के बारे में कह रहा था। हमले में समक्का की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी आरोपी ने चाकू तान दिया।

इस दौरान वहां परिवार के रिश्तेदार और बच्चे भी मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने समक्का का फोन भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि इस फोन में घटना का वीडियो दर्ज है। अब्दुल्लापुरमेट इंस्पेक्टर वी. अशोक रेड्डी ने बताया कि राजेश्वरी ने अपने मामा श्रीनू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच से पता चलता है कि लंबे समय से चल रहा वैवाहिक कलह इस घटना की वजह बना।

पढ़ें :- UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...