नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना हुई है। संसद के समाने एक शख्स ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के जवानों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया है। संसद का शीतकालीन सत्र कुछ दिनों पहले ही समाप्त हुआ है। उसके बाद यह घटना सामने आई है। उसे आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) ले जाया गया है।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि शख्स ने आत्मदाह क्यों किया, इसके पीछे की वजह क्या है? फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। संसद का इलाका सुरक्षा के लिहाज काफी संवेदनशील है, इसके बावजूद खुद को आग के हवाले करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।
दिल्ली पुलिस को शुरुआती जांच में घटनास्थल के पास से पेट्रोल बरामद हुआ है, जिससे यह साफ होता है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शख्स के आत्मदाह के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।