1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही निर्माणाधीन पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, सवाल ये है कि​ भ्रष्टाचार की जवाबदेही कौन तय करेगा?

बिजनौर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही निर्माणाधीन पानी की टंकी क्षतिग्रस्त, सवाल ये है कि​ भ्रष्टाचार की जवाबदेही कौन तय करेगा?

यूपी में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत बन रही पानी की टंकियों की टूटने व गुणवत्ताविहीन होने की शिकायत रुकने का नाम नहीं ले रही है।अब बिजनौर जिले (Bijnor District) के हल्दौर विकासखंड (Haldaur Block) की ग्राम पंचायत गंगोरा शेख (Gangora Sheikh  Gram Panchayat) में  निर्माणाधीन पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

बिजनौर। यूपी में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत बन रही पानी की टंकियों की टूटने व गुणवत्ताविहीन होने की शिकायत रुकने का नाम नहीं ले रही है।अब बिजनौर जिले (Bijnor District) के हल्दौर विकासखंड (Haldaur Block) की ग्राम पंचायत गंगोरा शेख (Gangora Sheikh  Gram Panchayat) में  निर्माणाधीन पानी की टंकी क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

पढ़ें :- लखनऊ: पंचायत सहायकों के धरने में पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- ‘किसी पर कार्यवाही हुई तो अगला धरना सीएम आवास पर होगा’

हैरानी की बात यह है कि क्षतिग्रस्त टंकी की तस्वीरें स्थानीय ग्रामीणों ने वायरल की हैं। शिकायत के बाद भी कंपनी पर कोई FIR, ब्लैकलिस्टिंग और किसी इंजीनियर पर एक्शन नहीं हुआ। अभी पानी टंकी इस्तेमाल भी नहीं हुई उसके पहले टूट रही है। गुणवत्ता के नाम पर इस तरह का भ्रष्टाचार सामने आया है।

अब सवाल उठता है कि उत्तर प्रदेश में जल मिशन तहत बन रही टंकियों की यह हालत है, तो काम की गुणवत्ता का अंदाज़ा अपने आप लगाया जा सकता है। जनता के पैसे से हो रहे काम मे ऐसी लापरवाही आखिर कब तक चलेगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। सवाल ये है की टंकी बनाने वालों की जवाबदेही कौन तय करेगा? गुणवत्ता जांचने वाले क्या कर रहे थे? और कार्रवाई की फाइल आखिर किस टंकी में डुबो दी गई ?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...