Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. ट्रेन में टिकट मांगने पर भड़की युवती, TTE से विवाद के बाद फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल

ट्रेन में टिकट मांगने पर भड़की युवती, TTE से विवाद के बाद फाड़े कपड़े; वीडियो वायरल

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान एक युवती और टीटीई के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला 17 सितंबर 2026 का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के एसी टू-टियर कोच में यात्रा के दौरान टीटीई ने युवती से टिकट दिखाने को कहा था। आरोप है कि टिकट नहीं होने पर टीटीई ने नियम के मुताबिक किराया और जुर्माना देने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पढ़ें :- नवरत्न BEML की बड़ी कामयाबी, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़ा ₹5,400 करोड़ का ऑर्डर

वायरल वीडियो में युवती अपने भाई का नाम लेकर टीटीई को धमकाती हुई नजर आती है। वह कथित तौर पर कहती है कि उसका भाई भी टीटीई है और मामले का अंजाम भुगतना पड़ सकता है। वीडियो में युवती अपना नाम राधिका तिवारी बताती सुनाई देती है।

विवाद के दौरान स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई, जब युवती ने कथित तौर पर खुद अपने कपड़े खींचकर फाड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद उसने टीटीई पर गंभीर आरोप लगाने की बात कही और पुलिस को फोन करने की बात भी कही। घटना के दौरान टीटीई और एक सहयात्री ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।

 

ट्रेन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने पर मामले की सूचना RPF को दी गई। RPF ने युवती को ट्रेन से उतारकर स्थिति संभाली। RPF इंस्पेक्टर अनीता कुमारी के मुताबिक, ट्रेन में हंगामा करने के मामले में युवती पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली घटनाओं के अलावा पूरे विवाद की स्वतंत्र पुष्टि और दोनों पक्षों के सभी दावों की जानकारी अलग-अलग स्रोतों से सामने आना बाकी है।

पढ़ें :- Video-दूसरी ट्रेन से फेंकी गई बोतल, जीटी एक्सप्रेस के इंजन का शीशा टूटा, असिस्टेंट लोको पायलट लहूलुहान
Advertisement