1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कन्नौज में मिर्जापुर पुल के समीप हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

कन्नौज में मिर्जापुर पुल के समीप हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में आज यानी शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नीचे मिर्जापुर पुल के समीप एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो पेट्रोल पंप कर्मियों की मौत हो गई।

By Sushil Sah 
Updated Date

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में आज यानी शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नीचे मिर्जापुर पुल के समीप एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो पेट्रोल पंप कर्मियों की मौत हो गई।

पढ़ें :- IIT दिल्ली के परिसर में छात्र ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जांच जारी

ड्यूटी कर लौट रहे थे घर, रास्ते में काल बनी बस

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इटावा जनपद के एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत पवन शाक्य और रूप सिंह शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सौरिख क्षेत्र के मिर्जापुर पुल के निकट पहुंची, सामने से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रूप सिंह को अत्यंत गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

चालक बस छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर हल्ला मच गई। इसका फायदा उठाकर रोडवेज बस का चालक और परिचालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही सौरिख थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

पढ़ें :- गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...