1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. फिल्म प्रोड्यूसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई FIR, 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकी का लगाया आरोप

फिल्म प्रोड्यूसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई FIR, 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकी का लगाया आरोप

मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन (Oshiwara Police Station) में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Actress Ruchi Gujar) ने फिल्म 'So Long Valley' के निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने उन पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने का आरोप लगाया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मुंबई की ओशिवारा पुलिस स्टेशन (Oshiwara Police Station) में एक्ट्रेस रुचि गुज्जर (Actress Ruchi Gujar) ने फिल्म ‘So Long Valley’ के निर्माता करण सिंह चौहान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने उन पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने का आरोप लगाया है। ये मामला हिंदी टेलीविजन सीरियल के को-प्रोडक्शन से जुड़े 24 लाख रुपये के फाइनेंशियल विवाद से जुड़ा है। रुचि गुज्जर के मुताबिक, जुलाई 2023 से जनवरी 2024 के बीच उन्होंने अपनी कंपनी SR इवेंट एंड एंटरटेनमेंट के जरिए करण सिंह चौहान की कंपनी और अन्य अकाउंट्स में कुल 24 लाख रुपये की रकम कई किस्तों में ट्रांसफर की थी। ये राशि एक टीवी सीरियल को मिलकर प्रोड्यूस करने के समझौते के तहत दी गई थी।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

हालांकि, अभिनेत्री का आरोप है कि इस समझौते के बावजूद न केवल सीरियल का प्रोडक्शन पूरा नहीं हुआ बल्कि उन्होंने जब पैसे वापस मांगे, तो उन्हें धमकियां भी दी गईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बार-बार करण से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्हें टाल दिया । अब इस पूरे मामले में रुचि ने करण सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी की धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

फिलहाल इस मामले पर करण सिंह चौहान (Karan Singh Chouhan) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इससे छोटे प्रोडक्शन हाउस और कलाकारों के बीच भरोसे की गंभीर कमी उजागर होती है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और रुचि गुज्जर को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...