1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. अभिनेत्री सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान, आज मना रहीं 40वां जन्मदिन

अभिनेत्री सोनम कपूर ने फैशन आइकॉन के रूप में इंडस्ट्री में बनाई पहचान, आज मना रहीं 40वां जन्मदिन

बॉलीवुड की हॉट और स्लिम अभिनेत्री सोनम कपूर (Bollywood actress Sonam Kapoor) आज अपना 40 वां जन्म दिन बना रहीं हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पुत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का जन्म 9 जून 1985 में मुंबई में हुआ। सोनम के घर का माहौल फिल्मी होने के वजह से सोनम का रुख भी फिल्मों की ओर रहा था।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड की हॉट और स्लिम अभिनेत्री सोनम कपूर (Bollywood actress Sonam Kapoor) आज अपना 40 वां जन्म दिन बना रहीं हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पुत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का जन्म 9 जून 1985 में मुंबई में हुआ। सोनम के घर का माहौल फिल्मी होने के वजह से सोनम का रुख भी फिल्मों की ओर रहा था। सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  अभिनेत्री ही नहीं। उन्होंने सहायक निर्देश्क के तौर पर संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक (2005) में काम भी किया है। सोनम कपूर ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी।

पढ़ें :- हॉलीवुड की सुपर-हीरो मूवी बॉलीवुड फिल्मों का अकेले ही बिगाड़ देगी गणित ,बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

बतादें कि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सोनम कपूर (Sonam Kapoor)   ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्में सुपरहिट रहीं ।

वर्ष 2015 में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो (Superhit film Prem Ratan Dhan Payo) प्रदर्शित हुई। फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म एयर होस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुये अपनी जान दे दी थी।

बताते चले कि 2018 में सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 4 साल बाद सोनम ने बेटे वायु को जन्म दिया है। 2009 में सोनम कपूर को लॉरियल का एंबेसडर बनाया गया। वर्ष 2023 में सोनम कपूर (Sonam Kapoor)   ने फिल्म ब्लाइंड में काम किया। सोनम कपूर (Sonam Kapoor)  अब अपने परिवार के साथ समय बिता रहीं हैं। अभी फिलहाल फिल्मों की कोई चर्चा नहीं सुनाई दे रही है। शायद आराम का मामला है।

 

पढ़ें :- Royal Albert Hall controversy: कुमार सानू के गाने पर पाकिस्तानी होस्ट फिजा अली का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...