बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वसी रौतेला को यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे हैं। वजह है उनके एक वीडियो जिसमें उनके हाथ में चोट लगी है और वो बाथरोब में सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उनके मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा दिखाई दे रहा है। उर्वसी कुछ पढ़ती नजर आ रही है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वसी ने लिखा है कि प्लीज मेरे लिए दुआ करें। हालंकि उर्वसी को क्या हुआ है उन्होंने इसकी जानकारी नही दी। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस चिंता जता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘पहली भारतीय महिला जो जरा सी उंगली कटने पर भर्ती हुई है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘बीड़ी के बंडल का कागज लगा लो थोड़ी देर में सही हो जाएगा।’ एक अन्य शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘उर्वशी, उर्वशी, टेक इट ईजी उर्वशी।’
एक शख्स ने टांग खींचते हुए लिखा, ‘बहन ऑपरेशन के लिए तो डॉक्टर ने नहीं कहा..बताओ जल्दी फिर हम उसी हिसाब से हवन में बैठ जाएंगे।’ इसके अलावा एक शख्स ने पूछा कि क्या कुछ गंभीर हुआ है। वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘आखिर अस्पताल में क्यों भर्ती हैं?