1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Urvashi Rautela: फटी ड्रेस के बाद ब्रा डिजाइन के बैग कान्स रेड कार्पेट पर पहुंची उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें

Urvashi Rautela: फटी ड्रेस के बाद ब्रा डिजाइन के बैग कान्स रेड कार्पेट पर पहुंची उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं. बीते दिनों उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर के खूबसूरत आउटफिट के साथ रेड कार्पेट पर उतरी थीं. इस दौरान वह तोते का हैंडबैग हाथ में लिए नजर आई थीं. अब इसी बीच उर्वशी की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने ब्रा के लुक का हैंडबैग ले रखा है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Urvashi Rautela Bold Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं. बीते दिनों उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर के खूबसूरत आउटफिट के साथ रेड कार्पेट पर उतरी थीं. इस दौरान वह तोते का हैंडबैग हाथ में लिए नजर आई थीं. अब इसी बीच उर्वशी की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने ब्रा के लुक का हैंडबैग ले रखा है.

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ट्रांसपेरेंट बॉडीकॉन आउटफिट पहनें दिख रही हैं. इस फोटो में उर्वशी फ्लाइंग किस करती दिख रही हैं. इस खूबसूरत आउटफिट के साथ उर्वशी रौतेला ने गले में पिंक नेकलेस पहना है. इसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी जंच रहा है. उर्वशी का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

इन तस्वीरों में उर्वशी रौतेला का सबसे ज्यादा ध्यान उनके हैंडबैग ने खींच लिया है. दरअसल इस आउटफिट के साथ उर्वशी ने गोल्डन कलर का डायमंड ब्रा बैग ले रखा है, जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है.


इस आउटफिट के साथ उर्वशी रौतेला ने मेकअप भी बेहद ही परफेक्ट कर रखा है. इन फोटोज में देखने को मिल रहा है कि उर्वशी ने अपने हाथ में बैग ले रखा है. उर्वशी रौतेला की यह तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं.

पढ़ें :- 'रामायण' के 'मंगल रंग' गाने का यूट्यूब पर बजा डंका, 'राम' ने उठाया शिव धनुष, 'सीता' की मुस्कान का चला जादू

उर्वशी रौतेला की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता, आप बहुत खूबसूरत हैं.’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बैग का डिजाइन थोड़ा कैजुअल है.’ उर्वशी रौतेला की यह तस्वीरें 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन के फोटोज हैं. इन तस्वीरों में उर्वशी ऑफ शॉल्डर गाउन पहनें दिख रही हैं, जिसका यूनिक डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...