1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद 2 ट्रेनें कैंसिल, 11 ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद 2 ट्रेनें कैंसिल, 11 ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें

यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। झिलाही रेलवे स्टेशन (Jhilahi Railway Station) के बीच गोसाई डिहवा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh-Dibrugarh Express) की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत की खबर है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। झिलाही रेलवे स्टेशन (Jhilahi Railway Station) के बीच गोसाई डिहवा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (Chandigarh-Dibrugarh Express) की 3 AC समेत 15 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत की खबर है। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद रेलवे ने गोंडा गोरखपुर पैसेंजर गाड़ी (Gonda Gorakhpur Passenger Train) 5094 और 5031 को रद्द कर दिया है। जबकि 11 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।

पढ़ें :- Video-खान सर की कोचिंग पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, इस बड़े कोचिंग के डायरेक्टर को पुलिस ने लिया हिरासत में

इन ट्रेनों के बदले गए रूट
-12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस
-12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
-13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस
-15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस
-12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-12555 गोरखपुर-भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस
-15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस
-15653 गुवाहाटी जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस
-14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस

पढ़ें :- लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 की मौत, PM मोदी ने दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का रूट बदलकर इसे मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाया जा रहा है। जबकि 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस भी डायवर्ट कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।

पढ़ें :- करोड़ों का 'सीएम ग्रिड' प्रोजेक्ट पहली ही बारिश में बहा: धंसी सड़कें, दलदल में पलटीं 12 गाड़ियां; जनता बेहाल!

रेलवे बोर्ड ने हादसे के बाद पीडितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: 
कॉमर्शियल कंट्रोल: 9957555984
फुर्केटिंग (FKG): 9957555966
मारियानी (MXN): 6001882410
सिमलगुरी (SLGR): 8789543798
तिनसुकिया (NTSK): 9957555959,
डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...