1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव

भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे।

पढ़ें :- सेमरहवा घाट को बड़ी सौगात:विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल पर 27 करोड़ का पुल मंज़ूर

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद, आज भाजपा का जो बुरा हाल हो रहा है, उस सच को बोलने की हिम्मत भाजपा का एक बूथ एजेंट कर रहा है, जो कह रहा है कि इनके पक्ष में वोटिंग न होने का कारण भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ जनता का रोष है जिसकी वजह महंगाई-बेरोज़गारी जैसे सच्चे मुद्दे हैं।

पढ़ें :- ईरान का दावा :  अमेरिकी फाइटर पायलट हमारे कब्जे में , लड़ाकू विमान मार गिराया

इसके साथ ही लिखा कि, पहले दो चरणों की वोटिंग के बाद अगले चरणों में भाजपा का हाल और बुरा होगा। अभी दो चरणों में भाजपा को मतदाता नहीं मिले हैं, अगले चरणों में बूथ एजेंट तक नहीं मिलेंगे। जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर और झोला सब बाँध दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...