1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की घर में हत्या, सोते समय शूटर ने खिड़की से मारी गोली

प्रयागराज में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की घर में हत्या, सोते समय शूटर ने खिड़की से मारी गोली

यूपी के प्रयागराज स्थित सेंट्रल एयर कमांड (Central Air Command) के सुरक्षित कैम्पस में एयर फोर्स के इंजीनियर एसएन मिश्रा (Air Force Chief Engineer SN Mishra) की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। हत्या बीती रात घर में सोते समय हमलवारों ने घर की चार दिवारी फांदकर अंदर घुसे इसके बाद उन्हें खिड़की से गोली मार दी। जिससे उनकी जान चली गई।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज स्थित सेंट्रल एयर कमांड (Central Air Command) के सुरक्षित कैम्पस में एयर फोर्स के इंजीनियर एसएन मिश्रा (Air Force Chief Engineer SN Mishra) की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। हत्या बीती रात घर में सोते समय हमलवारों ने घर की चार दिवारी फांदकर अंदर घुसे इसके बाद उन्हें खिड़की से गोली मार दी। जिससे उनकी जान चली गई।

पढ़ें :- 9 दिन तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्रि खत्म होते ही महिला की मौत

प्रयागराज में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर की हत्या

पुलिस के अनुसार रात 3 बजे उन्हें गोली मारी गई। एसएन मिश्रा (SN Mishra) की हत्या के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने पुलिस को घटना के बारे में बताकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल प्रयागराज  पुलिस (Prayagraj Police) मामले में केस दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।

जैसे ही खिड़की खुली, हमलावर ने गोली मार दी और वहां से तुरंत हो गया फरार 

बताया जा रहा है कि हमलवार उनके घर में घूंसने के बाद उनमे से एक अज्ञात हमलावर ने बंगले के लॉन की तरफ से उन्हें आवाज दी। आवाज सुनते ही मिश्रा ने खिड़की खोली। जैसे ही खिड़की खुली, हमलावर ने गोली मार दी और तुरंत वहां से फरार हो गया।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

निजी रंजिश की आशंका

आशंका जताई जा रही है। किसी निजी रंजिश में एनएन मिश्रा (SN Mishra)  की हत्या की गई हैं। हालांकि यह जांच का विषय हैं। जब तक हमलवार पदन नहीं लिए जाते हैं। तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...