HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अजीत सिंह हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह भगोड़ा घोषित, पुलिस कर रही तलाशी

अजीत सिंह हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह भगोड़ा घोषित, पुलिस कर रही तलाशी

लखनऊ के बहुचर्चित अजित सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया है। धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय सिंह पर साजिश रचने का आरोप है। वहीं, इस हत्याकांड में पुलिस शूटर समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ के बहुचर्चित अजित सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगोड़ा घोषित किया गया है। धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय सिंह पर साजिश रचने का आरोप है। वहीं, इस हत्याकांड में पुलिस शूटर समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

धनंजय की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई लेकिन पुलिस गिरफ्तार करने में विफल रही थी। बता दें कि, बीते 6 जनवरी को अजित सिंह की राजधानी लखनऊ के वि​भूतिखंड क्षेत्र में हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में आजमगढ़ के कुख्यात डी-11 गैंग के सरगना ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह पर आरोप लगा था।

गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ कन्हैया उर्फ डॉक्टर ने शूटरों के साथ हत्या कर दी थी। अजीत सिंह की हत्या में गिरधारी का नाम आते ही पुलिस धनंजय की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी थी और साक्ष्य प्रस्तुत करने पर लखनऊ की अदालत ने गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह को गिरधारी के बयान के आधार पर अजित सिंह हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है। गिरधारी की बाद में पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। इसके साथ ही धनंजय पर एक घायल शूटर राजेश तोमर का लखनऊ और सुलतानपुर में इलाज कराने में मदद करने का भी आरोप है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...