1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ ईदगाह पहुंचकर अखिलेश यादव ने दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास, धरती हमें सिखाती है धैर्य रखना

लखनऊ ईदगाह पहुंचकर अखिलेश यादव ने दी ईद की बधाई, बोले- साल भर याद रहती है सेवइयों की मिठास, धरती हमें सिखाती है धैर्य रखना

ईद का त्योहार (Eid Festival) पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद (Eid) की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। ईद का त्योहार (Eid Festival) पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद (Eid) की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें :- टीम इंडिया का एशियन गेम्स में एक मेडल पक्का, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

पढ़ें :- नन्हे चेहरों पर मुस्कान… ,ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चों को फल, चॉकलेट, राशन व 11 बच्चियों को वितरित किया वस्त्र

उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। ईद की सेवइयां भी खाता हूं। उनका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

पढ़ें :- प्रयागराज: दरोगा की पत्नी ने दरवाजा बंद कर फांसी लगाई, पत्नी हाईकार्ट में अध्विक्ता थी

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से ईद की मुबारकबाद दी।

27 साल से लगातार ईदगाह पर आता हूं : पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बीते 27 साल से लगतार ईद के मौके पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को बधाई देता हूं। आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...