HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव का BJP सरकार पर निशाना, कहा-सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही FIR, चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ

अखिलेश यादव का BJP सरकार पर निशाना, कहा-सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही FIR, चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने औरैया में सर्राफा से हुई लूटकांड और भाजपा के एक सांसद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर तंज भी कसा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। उन्होंने औरैया में सर्राफा से हुई लूटकांड और भाजपा के एक सांसद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर तंज भी कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सत्ताधारी सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही एफ़आइआर… चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ… थाने से बरामद हो रहा चोरी का माल… वाह रे वाह भाजपा की डबल इंजन सरकार’!

पढ़ें :- डिजिटल मंच पर नार्वे में मनाया गया हिन्दी दिवस, प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा-हिन्दी हमारी अस्मिता की पहचान

बता दें कि, बीते दिनों औरैया में एक सर्राफा से 50 किलो चांदी की लूट हुई थी। इस लूटाकांड का खुलासा हुआ तो एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और एक हेड कांस्टेबल की भूमिका उजागर हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की थी।

पढ़ें :- केवल 'मुरली' से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा के लिए 'सुदर्शन' भी आवश्यक : सीएम योगी

वहीं, कन्नौज पुलिस ने भाजपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बीते कई दिनों से अखिलेश यादव बिना नाम लिए भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर निशाना भी साध रहे हैं। वहीं, सुब्रत पाठ की तरफ से भी लगातार अखिलेश यादव पर निशान साधा जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...