Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी

इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को पुलिस ने लाहौर में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। Reuters के मुताबिक PTI पंजाब के प्रवक्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अलीमा की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब उनकी पार्टी 27 सितंबर को इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर मार्च निकालने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- पाक के पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में हत्या रची जा रही साजिश, उनके बेटों का इंटरव्यू में सनसनीखेज खुलासा

घर से हिरासत में लिया गया

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस रविवार को अलीमा खान के लाहौर स्थित घर पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गई। हालांकि अब तक पुलिस या पाकिस्तान सरकार की ओर से गिरफ्तारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

अलीमा खान पिछले कुछ समय से इमरान खान से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रही हैं। सितंबर की शुरुआत में वह इमरान खान की जेल में परिवार और वकीलों से मुलाकात को लेकर अदालत भी पहुंची थीं। हाल में उन्हें और उनकी बहनों को अदियाला जेल में इमरान से मिलने से रोके जाने की खबर भी सामने आई थी।

27 सितंबर को PTI का मार्च

पढ़ें :- गावस्कर-कपिल समेत 14 कप्तानों ने पाक सरकार को लिखा पत्र, इमरान खान को ‘तत्काल चिकित्सा सहायता’ मुहैया कराए, जेल में ज्यादती पर जताई चिंता...

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने 27 सितंबर को मार्च की योजना बनाई है। अलीमा खान भी इस प्रदर्शन की तैयारियों से जुड़ी हुई थीं। उनकी गिरफ्तारी को इसी प्रस्तावित मार्च से पहले का घटनाक्रम माना जा रहा है हालांकि पुलिस ने अभी यह नहीं बताया है कि गिरफ्तारी सीधे प्रदर्शन से संबंधित है या किसी अन्य मामले में हुई है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उनकी बहन की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में PTI और सरकार के बीच जारी राजनीतिक तनाव के बीच एक और घटनाक्रम जुड़ गया है।

Advertisement