पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा ( Khyber Pakhtunkhwa ) में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां इमरान खान की पार्टी PTI को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (President Asif Ali Zardari) ने खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू करने के बाद प्रांतीय सरकार (provincial government) को निलंबित कर दिया है।
Pakistan Politics : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा ( Khyber Pakhtunkhwa ) में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। यहां इमरान खान की पार्टी PTI को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (President Asif Ali Zardari) ने खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू करने के बाद प्रांतीय सरकार (provincial government) को निलंबित कर दिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दूसरी तरफ इमरान खान (Imran Khan) की रिहाई और उनसे मुलाकात की मांग को लेकर पार्टी का मार्च भी जारी है।
राष्ट्रपति की ओर से की गई घोषणा के अनुसार, मुख्यमंत्री, प्रांतीय मंत्रियों, सलाहकारों, विशेष सहायकों और महाधिवक्ता को तत्काल अपने पद छोड़ने होंगे। राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 232(1) और 234(1) के तहत आपातकाल की घोषणा जारी की। इसके तहत संघीय सरकार (Federal Government) को प्रांत के महत्वपूर्ण कार्यकारी और विधायी अधिकार (legislative authority) अपने हाथ में लेने की अनुमति मिलती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने इमरजेंसी के पीछे बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था (Deteriorating Law and Order) को वजह बताया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shehbaz Sharif) के कार्यालय के मुताबिक, प्रांतीय सरकार आतंकवाद से निपटने में नाकाम रही है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर इमरजेंसी ( Emergency ) लगाने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले संघीय कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।