Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Almond face pack: चेहरे पर गजब का निखार लाएगा और स्किन को पोषण पहुंचाएगा बादाम का ये फेसपैक

Almond face pack: चेहरे पर गजब का निखार लाएगा और स्किन को पोषण पहुंचाएगा बादाम का ये फेसपैक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Almond face pack: बादाम का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप सभी जानते होंगे। पर क्या आप जानते हैं बादाम स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। न सिर्फ चेहरे पर निखार लाता है बल्कि स्किन को पोषण पहु्ंचा कर हेल्दी रखता है।

पढ़ें :- UP Assembly Special Session : सपा विधायक संग्राम यादव का पलटवार , बोले- महिला शक्तिकरण की पुरानी कैसेट बजा रहे हैंसीएम योगी

चेहरे की मसाज के लिए अधिकर महिलाएं बादाम के तेल का इस्तेमाल करती है। या फिर फेसपैक मिलाकर लगाती है। आप बादाम से भी फेसपैक बना सकती है।बादाम का फेसपैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है।

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप बादाम के तेल से बना फेसपैक लगा सकती है। फेसपैक बनाने के लिए एक बादाम को रातभर पानी में भिगने के लिए रख दें। फिर सुबह इसे घिस कर या पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में दही मिलाकर फेस पर लगा लें। दस से पंद्रह मिनट के बाद चेहरा धो लें। इस फेसपैक से पिंपल और एक्ने ठीक होते है। चेहरा खिला खिला लगता है।

ड्राई स्किन वालों के लिए एक या दो बादाम को रातभर भिगने दें। फिर सुबह ओट्स और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे को साफ करके लगा लें। हल्के हाथों से मसाज करें और चेहरा साफ कर लें। इस फेसपैक से डेड स्किन हटेगी औऱ स्किन नेचुरली मॉइस्चराइज होगी।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा में दहाड़े CM योगी, बोले- सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की है प्रवृत्ति
Advertisement