Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Aloo Pyaz Bhujiya: आज लंच में ट्राई करें दाल चावल के साथ बिहार वाली आलू प्याज भुजिया

Aloo Pyaz Bhujiya: आज लंच में ट्राई करें दाल चावल के साथ बिहार वाली आलू प्याज भुजिया

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर सुबह उठते ही मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि आज लंच में क्या बनाऊं। या ब्रेकफास्ट में क्या बनाऊ तो आज हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये है जिसे आप रोटी या पूरी या पराठे के साथ सर्व कर सकती है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

आज की रेसिपी है आलू प्याज की भुजिया। यह दाल चावल के साथ खाने का बेहतरीन ऑप्शन है। बिहार और पूर्वांचल साइड में अरहर की दाल और चावल के साथ आलू प्याज की भुजिया खाना पंसद किया जाता है। तो चलिए जानते है आलू प्याज की भुजिया बनाने का तरीका।

 

आलू प्याज भुजिया बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– आलू – 4 (मध्यम आकार के, पतले स्लाइस में कटे हुए)
– प्याज – 2 (पतले स्लाइस में कटे हुए)
– हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
– लहसुन – 4-5 कलियाँ (कटी हुई या कुटी हुई)
– हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
– सरसों का तेल या रिफाइंड तेल – 2 टेबलस्पून
– नमक – स्वादानुसार
– धनिया पत्ते – गार्निश के लिए

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

आलू प्याज भुजिया बनाने का तरीका

– आलू और प्याज को पतले-पतले स्लाइस में काट लें।
– हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें।

तेल और मसाले तैयार करें

1. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
2. उसमें जीरा डालें और चटकने दें।
3. लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।

आलू और प्याज डालें

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

1. अब कढ़ाई में कटे हुए आलू डालें और हल्का सा भून लें।
2. उसके बाद प्याज डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

मसाले डालें

1. आलू और प्याज में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें।
2. मसालों को अच्छी तरह से आलू और प्याज के साथ मिला दें।

धीमी आंच पर पकाएं

1. कढ़ाई को ढक दें और सब्जी को धीमी आंच पर पकने दें।
2. बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें ताकि आलू जलें नहीं।
3. आलू के नरम होने तक (लगभग 10-12 मिनट) पकाएं।
जब आलू पूरी तरह पक जाएं, तो अमचूर पाउडर डालें और मिलाएं।
सब्जी को 1-2 मिनट के लिए भूनें ताकि हल्की क्रिस्पी टेक्सचर आ जाए।

गार्निश और परोसें

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

– तैयार सब्जी को धनिया पत्तों से गार्निश करें और गरमागरम परोसें।

Advertisement