Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- रांची में छात्र आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकार अमन चोपड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया, BJP ने पर उठाए सवाल

Video- रांची में छात्र आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकार अमन चोपड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया, BJP ने पर उठाए सवाल

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: रांची में JPSC-JSSC की कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच पत्रकार अमन चोपड़ा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। चोपड़ा छात्र आंदोलन की कवरेज के लिए रांची में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस की एक टीम उनके होटल पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी चोपड़ा से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस समय चोपड़ा होटल में नाश्ता कर रहे थे। पुलिस के साथ जाने से पहले उन्होंने कथित तौर पर यह जानने की कोशिश की कि उन्हें किस वजह से पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है।

पढ़ें :- Viral-BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले-पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने पर हो रहा आंदोलन, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा

वायरल वीडियो में चोपड़ा पुलिसकर्मियों से होटल में ही पूछताछ किए जाने की बात कहते नजर आते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें अपने साथ ले जाते दिखाई देते हैं। वीडियो में एक पुलिसकर्मी यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि उनकी कुछ गतिविधियों से पुलिस की ड्यूटी प्रभावित हो रही है। हालांकि चोपड़ा को हिरासत में लिए जाने की पूरी वजह और पुलिस की ओर से इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में वीडियो में दिखाई दे रही घटना के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

अमन चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से रांची में चल रहे छात्रों के आंदोलन को अपने नेटवर्क 18 ग्रुप कार्यक्रम और डिजिटल प्लेटफॉर्म टैप के जरिए कवर कर रहे थे। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों और अनशन पर बैठे छात्रों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया था।

मामला सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। BJP IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए झारखंड सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए। मालवीय का आरोप है कि छात्र आंदोलन की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार को पुलिस ने उनके होटल से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मालवीय ने सवाल उठाया कि आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई क्यों की गई। उन्होंने यह भी पूछा कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय पुलिस पत्रकार से पूछताछ क्यों कर रही है।

रांची में इस समय JPSC-JSSC की कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का बड़ा प्रदर्शन चल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है और शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है

पढ़ें :- Video- अरुण जेटली स्टेडियम बना जंग का मैदान, आपस में भिड़े भारतीय शेर, जमकर हुई नोंकझोंक
Advertisement