Nobel Peace Prize 2026 : नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का शांति पुरस्कार भारतवंशी और दक्षिण अफ्रीका की हाई कोर्ट में रहीं न्यायाधीश नवनीतम नवी पिल्लै को दिये जाने की घोषणा की है। इस बीच पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी शुरू कर दी है। दरअसल, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष का जिक्र करते हुए ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग को दोहराया है।

शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके समय पर किए गए दखल ने पाकिस्तान और भारत को टकराव के कगार से वापस लाने और संघर्ष-विराम (सीज़फ़ायर) कराने में मदद की, जो आज भी कायम है। उनके इस बेहतरीन योगदान को देखते हुए, पाकिस्तान ने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देने और टकराव को रोकने के लिए राष्ट्रपति के प्रयासों को इस बार उचित पहचान मिलेगी।” इस पोस्ट को पाकिस्तानी पीएम ने ट्रंप और नॉर्वे की नोबेल समिति को भी टैग किया है।

बता दें कि इस साल की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नवनीतम नवी पिल्लै ने रंगभेद के खिलाफ लड़ने वाले नेल्सन मंडेला समेत कई लोगों की वकील के तौर पर मदद की थी। उन्हें युद्ध अपराध और नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। नवी पिल्लै का जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारतीय तमिल मूल के परिवार में हुआ था।