1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. विजय के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तमन्ना ने किया पोस्ट, लिखा-‘मिरेकल होने का इंतज़ार मत करो’

विजय के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तमन्ना ने किया पोस्ट, लिखा-‘मिरेकल होने का इंतज़ार मत करो’

पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ रही हैं। इन अफवाहों के बीच तमान्ना ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें कैप्शन दिया है कि "मिरेकल होने का इंतज़ार मत करो - एक मिरेकल क्रिएट करो।" एक्ट्रेस का ये कोट विजय संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच आया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ रही हैं। इन अफवाहों के बीच तमान्ना ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें कैप्शन दिया है कि “मिरेकल होने का इंतज़ार मत करो – एक मिरेकल क्रिएट करो।” एक्ट्रेस का ये कोट विजय संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच आया है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

हालंकि तमन्ना और विजय में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते के खत्म होने की अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया है। सियासत डेली की हालिया रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस तमन्ना और एक्टर विजय के बीच दरार तब शुरू हुई जब विजय पर घर बसाने का दबाव बना।

Tamannaah posted amidst breakup rumors with Vijay

दरअसल कथित तौर पर, तमन्ना शादी के बंधन में बंधने के लिए एक्साइटेड थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच “विवाद का मुद्दा” बन गया। दरअसल एक्टर विजय अपने करियर पर फोकस करना चाह रहे थे। इन सब मतभेदों की वजह से दोनो का रिश्ता टूट गया। हालांकि पर्दाफाश.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने 2022 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इस जोड़ी ने नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज़ 2’ में सुजॉय घोष के सेगमेंट में साथ काम किया था। इसका प्रीमियर जून 2023 में हुआ था। तमन्ना ने जून 2023 में फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू में विजय संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। बाद में, विजय वर्मा ने कहा था कि उन्होंने अपने रिश्ते की अनाउंसमेंट इसलिए की क्योंकि वह अपनी फीलिंग्स को ‘पिंजरे में’ नहीं रखना चाहते थे।

पढ़ें :- शादी के चार साल बाद बेबी डॉल सिंगर का पति से रिश्ता खत्म, सोशल मीडिया पर दी अलग होने की जानकारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...