1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैं 15 दिनों तक बंगाल में ही रहूंगा, ममता दीदी को बाय-बाय कह दो: अमित शाह

मैं 15 दिनों तक बंगाल में ही रहूंगा, ममता दीदी को बाय-बाय कह दो: अमित शाह

बढ़ती गर्मी के साथ चुनावी पारा भी हाई हो गया है, ऐसे में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के नंदीग्राम से ये ऐलान कर दिया है कि पश्चिम बंगाल का मोर्चा वो खुद संभालेंगे। उन्होंने कहा जहां जाता हूं वहीं लोग कहते है ममता बनर्जी की सरकार को बाय-बाय...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव :  बढ़ती गर्मी के साथ चुनावी पारा भी हाई हो गया है, ऐसे में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के नंदीग्राम से ये ऐलान कर दिया है कि पश्चिम बंगाल का मोर्चा वो खुद संभालेंगे। उन्होंने कहा जहां जाता हूं वहीं लोग कहते है ममता बनर्जी की सरकार को बाय-बाय कर दो। अब अगामी 15 दिनों तक बंगाल का मोर्चा अमित शाह संभालेंगे।

पढ़ें :- Gautam Adani Ayodhya Ram Mandir : अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे अयोध्या राम मंदिर , गुरुकुल परंपरा पर दिया जोर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मतगणना 4 मई 2026 को होगी। चुनाव नजदीक हैं और स्टार प्रचारकों की कतार रोज बंगाल के दरवाजे खटखटा रही है। इसी कड़ी में आज अमित शाह मुख्य रूप से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल होने नंदीग्राम पहुंचे।

जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अगले 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाला हूं। मैं यहां खासतौर पर सुवेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए आया हूं. शुभेंदु की जीत बंगाल में परिवर्तन की नींव रखेगी। आगे दीदी और टीएमसी को रडार में लेते हुए शाह ने कहा कि मैंने पूरे बंगाल का दौरा किया है और जहां भी जाता हूं, वहां एक ही आवाज़ गूंज रही है- ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दो। आगे शाह ने कहा कि, हर जगह यही आवाज़ सुनाई दे रही है कि सरकार को विदा कर दो और ममता बनर्जी को बाय-बाय कह दो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...