1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Amitabh Bachchan की Don के डायरेक्टर चंद्रा बरोट ने दुनिया को कहा अलविदा

Amitabh Bachchan की Don के डायरेक्टर चंद्रा बरोट ने दुनिया को कहा अलविदा

महानायक अमिताभ बच्चन के फिल्म ‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्रा  बरोट ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। चंद्रा बरोट की वाइफ़ ने उन्हे मौत की  सूचना दी हैं।  डायरेक्टर ने 86 साल के उम्र में दम तोड़ दिया है।इनके  मौत पर बॉलीवुड फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर ने   पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। चलिये आपको बताते हैं की चंद्रा कौन थे  उन्होने सिनेमा में क्या योगदान दिया है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

फरहान अख्तर का इमोशनल पोस्ट

फरहान अख्तर ने बरोट के निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने चंद्रा बरोट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया। , ‘ये जानकर बहुत दुख हुआ कि ओरिजनल डॉन के डायरेक्टर चंद्रा बरोट अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं।’

कौन थे चंद्रा बरोट?

चंद्रा बरोट वही हैं जिन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री का असली ‘डॉन’ बनाया था। साल 1978 में आई डॉन मूवी ने इंडस्ट्री में कमाल कर दिया था। इसके बाद फरहान अख्तर ने भी साल 2006 में इसका रीमेक बनाया था जिसमें शाहरुख खान को लीड एक्टर थे। साल 1970 में चंद्रा बरोट ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर पूरब और पश्चिम मूवी से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘डॉन’, ‘प्यार भरा दिल’, ‘आश्रिता’ और ‘हम बाजा बजा देंगे’ जैसी मूवीज बनाई हैं।

पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...