लेक्ट्रिक स्कूटर की तेजी बढ़ती लोकप्रियता के बीच एम्पेयर ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर Reo VYB लॉन्च किया है। Ampere Reo VYB: New Reo VYB e-scooter launched; check out its range and price
Ampere Reo VYB : इलेक्ट्रिक स्कूटर की तेजी बढ़ती लोकप्रियता के बीच एम्पेयर ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर Reo VYB लॉन्च किया है। वहीं इस स्कूटर की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत ₹64,499 है।
इस स्कूर की खास बात ये है कि यह एक लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिससे इसे चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती है। यह एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक चल सकता है।
वहीं Ampere Reo VYB स्कूटर में Lithium Ferro Phosphate (LFP) बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल Lithium-ion batteries की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी करीब 1 लाख किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे लंबे समय तक बैटरी बदलने की चिंता कम हो जाती है।
टॉप स्पीड
स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कैटेगरी में आता है। इसी वजह से इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती।
स्मार्ट फीचर्स
Ampere ने कम कीमत के बावजूद इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए हैं। इसमें कलर LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस स्टार्ट सिस्टम, फ्रंट डिस्क ब्रेक, LED हेडलाइट और LED टेल लैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अंडर-सीट स्टोरेज
रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें 24 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है। इसमें हेलमेट, बैग या अन्य जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।